newslifeindia

रिद्धिमा ने अपनी मां नीतू सिंह के लिए किया इमोशनल पोस्ट

मशहूर अभिनेत्री नीतू कपूर के 67वें जन्मदिन पर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने बेहद भावुक और प्यारा सा संदेश साझा किया। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिद्धिमा ने एक वीडियो कोलाज शेयर किया जिसमें नीतू कपूर अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर, बेटे रणबीर कपूर, बहू आलिया भट्ट और रिद्धिमा के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “मां, आप सबसे शानदार महिला हो, जिसे मैं जानती हूं। हर दिन खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि आप मेरी मां हो। आप दुनिया की सारी खुशियों की हकदार हो, आज भी और हमेशा। मैं आपको सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। जन्मदिन मुबारक हो, मां।” यह वीडियो पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर नीतू कपूर के फैंस और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी उन्हें जमकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की दुआ की। वर्कफ्रंट की बात करें तो नीतू कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने के लिए तैयार हैं। वह जल्द ही मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ उनकी अगली फिल्म में दिखाई देंगी। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए रिद्धिमा कपूर साहनी भी बॉलीवुड में अपना डेब्यू करेंगी। यह फिल्म शिमला और आसपास की खूबसूरत वादियों में शूट की गई है और इसका निर्देशन आशीष आर मोहन कर रहे हैं। हालांकि फिल्म के नाम की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन इसे फिलहाल ‘डीकेएस’ के वर्किंग टाइटल से जाना जा रहा है। अगर नीतू कपूर के करियर की बात करें तो उन्होंने महज 8 साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार फिल्म सूरज से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने दस लाख, वारिस और घर घर की कहानी जैसी फिल्मों में काम किया और 1968 में आई फिल्म दो कलियां से उन्हें असली पहचान मिली। इसमें उन्होंने जुड़वां बहनों का यादगार किरदार निभाया। बतौर लीड एक्ट्रेस उनकी पहली फिल्म रिक्शावाला थी जिसमें वह रणधीर कपूर के साथ नजर आई थीं।

Deepu Choubey
Author: Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल