newslifeindia

नीतीश–चिराग ने मंच पर कर डाली चुनावी चर्चा: सीएम बोले- विधानसभा चुनाव लड़ेंगे? केंद्रीय मंत्री ने पार्टी पर छोड़ा फैसला

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सीवान दौरे पर जो मंच सजा उसमें उस समय हलचल मच गई जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान से पूछ लिया— क्या आप बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं? अगर हां, तो किस सीट से?
जानकारी अनुसार सीएम नीतीश के इस सवाल को सुनते ही पासवान चेहरे पर हल्की मुस्कान लाकर बोले— पार्टी आदेश देगी तो निश्चित ही लड़ूंगा, चुनाव से पहले आपका आशीर्वाद लेने भी आऊंगा। इसी दौरान सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें ‘युवा नेता’ बताते हुए कहा कि वह स्वर्गीय राम विलास पासवान के साथ वर्षों काम कर चुके हैं और चिराग के लिए भी उनके मन में उतनी ही इज्ज़त है।
पासवान उठा चुके हैं सरकार के नियमों पर सवाल
दरअसल इसी दिन केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा को पत्र लिखकर सड़क दुर्घटना मुआवज़ा प्रक्रिया में हालिया संशोधनों को जटिल और अमानवीय बताया। पासवान ने लिखा, “दुर्घटना पीड़ित परिवार पहले ही मानसिक-आर्थिक संकट में होता है। लंबी तकनीकी प्रक्रिया राज्य सरकार की संवेदनशीलता पर प्रश्न खड़े करती है।”
एनडीए की अंदरूनी कैमिस्ट्री—मंच पर सार्वजनिक संवाद ने गठबंधन सहयोगियों के बीच सहजता का संदेश दिया, मगर पासवान का पत्र सरकार पर दबाव भी बढ़ाता है। चिराग का विधानसभा दांव—अगर लोजपा (राम विलास) अध्यक्ष मैदान में उतरते हैं, तो 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए की सीट-बंटवारे की गणित बदल सकती है। नीतीश की ‘आदर की राजनीति’—राम विलास पासवान के प्रति सम्मान दर्शाकर सीएम ने पुराने सहयोग की स्मृति ताज़ा की, जिसे वे आगामी चुनावी समन्वय में भुनाना चाहेंगे।
Deepu Choubey
Author: Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल