newslifeindia

जबलपुर में गुरदीप सिंह सप्पल ने संभाली कमान, कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज़

जबलपुर। गुजरात में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की सफलता से उत्साहित पार्टी नेतृत्व ने अब मध्यप्रदेश में भी इसी रणनीति को अपनाने की शुरुआत कर दी है। इसी क्रम में जबलपुर पहुंचे केंद्रीय पर्यवेक्षक गुरदीप सिंह सप्पल ने विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं की रायशुमारी की शुरुआत कर दी। इस अभियान की पहली कड़ी में रविवार को पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी भनोत हाउस में एकत्रित हुए। दोपहर में कैंट विधानसभा क्षेत्र के लिए जेके सेलिब्रेशन सदर में बैठक आयोजित की गई, जबकि शाम 6 बजे उत्तर-मध्य विधानसभा के लिए अग्रवाल धर्मशाला, बल्देवबाग में रायशुमारी की गई। आज सोमवार को पूर्व विधानसभा क्षेत्र के लिए बाई का बगीचा में दोपहर 12 बजे बैठक रखी गई है। रविवार को आयोजित बैठकों में वरिष्ठ नेता अजय सिंह राहुल, जिला कांग्रेस प्रभारी आर.के. दोगने, विधायक लखन घनघोरिया, पूर्व मंत्री तरुण भनोत, विधायक पुष्पराज सिंह, विनय सक्सेना, संजय यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ ‘नाटी’ शर्मा, दिनेश यादव, रमेश चौधरी, अभिषेक ‘चिंटू’ चौकसे सहित कई अन्य नेता उपस्थित रहे।
शहर संगठनात्मक स्थिति चिंताजनक..
गौरतलब है की जबलपुर नगर कांग्रेस की वर्तमान स्थिति बेहद कमजोर मानी जा रही है। वर्तमान में केवल नगर अध्यक्ष की नियुक्ति है, जबकि कार्यकारिणी और ब्लॉक स्तर के पद लगभग रिक्त हैं। वर्षों से यह स्थिति जस की तस बनी हुई है। शहर में कई ब्लॉकों में तो कांग्रेस का कोई अध्यक्ष ही नहीं है, जिससे पार्टी की गतिविधियों और प्रभावशीलता पर प्रतिकूल असर पड़ा है।
अब पार्टी नेतृत्व इस पर मंथन कर रहा है कि संगठन को फिर से सक्रिय और प्रभावी कैसे बनाया जाए। कांग्रेस इस दिशा में अब कार्यकर्ताओं की राय से अध्यक्षों का चयन करने की नीति पर काम कर रही है ताकि उन्हें वास्तविक पावर मिल सके और वे कांग्रेस का चेहरा बन सकें।
खुलकर सामने आई नाराज़गी ..
बैठकों के दौरान कई कार्यकर्ताओं ने खुलकर अपनी नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि लंबे समय से संगठन में उन्हें उपेक्षित किया जा रहा है। कुछ नेताओं पर आरोप लगाए गए कि वे निष्ठावान कार्यकर्ताओं के बजाय अपने चहेतों को प्राथमिकता देते हैं। यहां तक कहा गया कि पार्टी के अंदर गुटबाज़ी इस स्तर तक पहुँच गई है कि गैंगवार जैसे हालात बनते जा रहे हैं। यदि कोई कार्यकर्ता किसी गुट के साथ दिखता है तो दूसरे गुट द्वारा उसे निशाने पर लिया जाता है।
सप्पल ने कहा, जल्द दिखेगा असर..
गुरदीप सिंह सप्पल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान अब देशभर में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और बहुत जल्द इसके सकारात्मक परिणाम ज़मीन पर दिखने लगेंगे। उन्होंने कहा, “यह केवल सांगठनिक पुनर्गठन नहीं है, बल्कि यह पार्टी के अंदर असंतोष, अव्यवस्था और गुटबाज़ी को समाप्त करने की एक ठोस रणनीति है।”

 

Deepu Choubey
Author: Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल